/रामशहर क्षेत्र में अपराध कम करने के लिए थाना प्रभारी की पंचायत प्रतिनिधियो व दुकानदारो तथा वाहन चालको के साथ बैठक ।

रामशहर क्षेत्र में अपराध कम करने के लिए थाना प्रभारी की पंचायत प्रतिनिधियो व दुकानदारो तथा वाहन चालको के साथ बैठक ।

नालागढ ( रामशहर ) 1 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / तरूण गुप्ता

एसपी बद्दी मोहित चावला के दिशा निर्देशानुसार रामशहर पुलिस थाना परिसर में आज पंचायत प्रतिनिधियों , स्थानीय दुकानदारों एवं वाहन चालकों के साथ पुलिस सामुदायिक योजना के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया ।

जिसमें भिन्न-भिन्न पंचायत के जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय दुकानदारों एवं वाहन चालकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।थाना प्रभारी रामशहर चमन लाल ठाकुर ने इसकी अध्यक्षता की ।उन्होंने प्रदेश सरकार एवं पुलिस विभाग द्वारा चलाई गई भिन्न-भिन्न योजनाओं का विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

उन्होंने आम जनता से अहवान किया की क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति मादक पदार्थों को बेचता है तो उसकी सूचना थाना में तुरंत दें ।और अपनी अपनी पंचायत में आए बाहरी व्यक्तियों का पंजीकरण थाना में अवश्य करवाए। ताकि कोई अनजान व्यक्ति इलाका किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम देता है तो उसकी धर पकड़ शीघ्र की जा सके।

इस मौक पर स्थानीय पंचायत की प्रधान कृष्ण शर्मा ,बायला पंचायत की प्रधान रचना देवी, उप प्रधान नरेश ठाकुर, डोली पंचायत के पूर्व बीडीसी मेंबर , मटूली पंचायत के उप प्रधान,नंदलाल दीवान ,मनलोगकला पंचायत के प्रधान , भेहड़ी पंचायत के प्रधान,व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक वर्मा ,सेवानिवृत्ति बीपीईओ सहदेव लाल वर्मा, संत लाल वर्मा,कुलभूषण शर्मा, संत वर्मा ,विपिन गुप्ता ,नवीन ठाकुर, आशीष वर्मा ,महेंद्र वर्मा , कमलू ,के अलावा कई अन्य प्रबुद्ध जीवी व्यक्ति के अलावा थाना का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।