सोलन( अर्की ) 1 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में ” स्वच्छता ही सेवा ” कार्यक्रम मनाया गया । मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर के उपलक्ष्य में पहली अक्टूबर 2023 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

आयोजको द्वारा इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत आज प्रातः 10:00 बजे से 11:00 तक 1 घंटे के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ व छात्र छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर के भीतर व बाहर सफाई अभियान चलाया गया इस सफाई अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता ही सेवा उद्देश्य का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की मुख्य अध्यापिका ने बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया व अपने आसपास के पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने का आवाहन किया । इस अवसर पर विद्यालय परिषद विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक का गैर शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।











