/हिमाचल पुलिस सर्विसज के 13 अधिकारियो के तबादला आदेश जारी

हिमाचल पुलिस सर्विसज के 13 अधिकारियो के तबादला आदेश जारी

शिमला 1 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


हिमाचल पुलिस सर्विसज के 13 अधिकारियो के तबादलो के आदेश सरकार द्वारा जारी किए गए है ।मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने यह स्थानान्तरण आदेश जारी किए है । आदेशो के अनुसार अरविन्द चौधरी को एसपी पीटीसी डरोह तथा एसपी विरेंद्र कालिया को एसपी लोकायुक्त शिमला लगाया गया है और बृजेश सूद को एसपी लोकायुक्त से बदलकर एएसपी सिक्स आईआरबीएन धौला कुंआ स्थानान्तिरित किया गया है ।

जबकि एएसपी बबिता राणा को पीएचक्यू लीव रिजर्व से बदलकर एएसपी सेकेंड आईआरबी स्कोह ए धर्मचंद एएसपी विजिलेंस ऊना को बदलकर एएसपी फिफ्थ आईआरबीएन बिलासपुरए नियुक्ति का इंतजार कर रहे अनिल दत्त को डीएसपी सिक्स आईआरबीएन धौला कुंआ,राम प्रसाद जस्वाल को डीएसपी पीटीसी डरोह, हरिश कुमार व योगेश दत्त को डीएसपी फोर्थ आईआरबीएन जंगल बेरी, राज कुमार को डीएसपी लीव रिजर्व बिलासपुरए संजीव गौतम को डीएसपी सरकाघाट और रंजन कुमार को डीएसपी सलूणी कुलविंद्र सिंह को डीएसपी विजिलेंस ऊना लगया है