/नालागढ की खेडा पंचायत में महात्मा गांधी जयन्ती पर विशेष ग्राम सभा का कोरम पूरा न होने से स्थगित ।

नालागढ की खेडा पंचायत में महात्मा गांधी जयन्ती पर विशेष ग्राम सभा का कोरम पूरा न होने से स्थगित ।


ग्राम सभा सत्र स्थगित ।

नाालगढ 2 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ उपमण्डल के खेडा पंचायत में आज दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष गा्रम सभा का कौरम पूरा न होने के कारण इस बैठक को स्थगित करना पडा । मिली जानकारी में मुताबिक इस बैठक में पंचायत प्रधान तथा वार्ड मैम्बरज के अलावा इस मौके पर ग्राम रोजगार सेविका सरोज कुमारी ,खेडा की हैल्थ वर्कर नीलम कुमारी ,आंगनवाडी कार्यकर्ता सुरेन्द्रा ठाकुर, शिव देई, पूनम शर्मा ,राज कुमारी , मीना कुमारी गुरमीत के अलावा आशा वर्कज सुषमा देवी मन्जू कुमारी तथा पिंकी भी मौजूद हुए।

यह जानकारी देते हुए पंचायत प्रधान तृप्ता देवी ने हिम नयन न्यूज को बताया कि खेडा पंचायत में कोरम पूरा न होने तथा पंचायत सचिव के हडताल के चलते इस ग्राम सभा को स्थगित करना पडा ।


इस अवसर पर आंगनवाडी कार्यकर्ताओ व आशा वर्करज ने महात्मा गांधी जयंन्ती पर स्वच्छता कार्यक्रम पर आपने विचार सांझेे किए । इस अवसर पर खेडा की हैल्थ वर्कर नीलम कुमारी ने यहां उपस्थित लोगो को टी बी अन्मूलन के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी सांझी की तथा उन्होने टीबी के लक्षणो के बारे में जानकारी दी ।