/हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारियो व अधिकारियो की हडताल जारी ।

हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारियो व अधिकारियो की हडताल जारी ।

सिलाई अध्यापिकाओ व आंगनबाडी कार्यकर्ताओ के आदेशो से भी सम्भव नही हो पाए ग्राम सभा के सफल आयोजन।

नालागढ 2 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कर्मचारियो व अधिकारियो द्वारा उन्हे किसी विभाग में विलय न करने के विरोध में शुरू की अनिश्चित कालीन कलम छोडो हडताल के कारण आज हिमाचल सरकार द्वारा निर्धारित विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन नालागढ में भी सफल नही हो सका । जिला परिषद कर्मचारियो व अधिकारियो की हडताल तीसरे दिन में प्रवेश कर गई ।

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ विकास खण्ड के जिला परिषद कर्मचारियो व अधिकारियो द्वारा अनिश्चित हडताल को देखते हुए इन ग्राम सभाओ को कामयाब बनाने के लिए इन की कार्यवाही करने के लिए 26 ग्राम रोजगार सेवक 34 सिलाई अध्यापिकाए तथा 12 आंगनबाडी कार्यकर्ताओ के अलावा लोधी माजरा भटोलीकलां कोहू वाह तथा रिया पंचाययत में पंचायत सचिव व अनु सचिवो के आदेश संख्या 2457 दिनांक 30 09 23के माध्यम से पंचायतो की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए तैनातियां की गई थी लेकिन इस के बावजूद भी पंचायतो में यह ग्राम सभाएं सही तरीके से आयोजित नही हो सकी ।

कोरम पूर्ण करने के लिए सचिवो द्वारा किए जाने वाले प्रयास तथा कार्यवाही न होने से यह सम्भव नही हो पाया । उधर कई पंचायतो में ग्राम सभा के आयोजन पर लोग अपने अपने काम करवाने से भी महरूम रहे । पंचायत सचिवो के कार्य को एक सिलाई अध्यापिका व ग्राम रोजगार सेवक आदि को एक दम से सम्भालने में परेशानी स्वभाविक है ।आज ग्राम पंचायत लग में ग्राम सभा पूरी नहीं हुई। हिम नयन न्यूज के सम्वाददाता तरूण गुप्ता के मुताबिकआज ग्राम पंचायत लग 2 अक्टूबर की ग्राम सभा हुई जिसमें पंचायत जाने वाले काम सारे बाधित हुए, लोग के निजी काम और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल सका और किसी का कोई पर्सनल काम भी नहीं हो सकता

इस बारे में जब नालागढ के जिला परिषद कर्मचारियो के अध्यक्ष ओम प्रकाश से हिम नयन न्यूज ने बात की तो उन्होने बताया कि यह हडताल अभी जारी रहेगी ।सरकार ने आज भी इनकी मांग की ओर ध्यान नही दिया है।