नालागढ 4 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
भारी बारिश के कारण बद्दी पुल व अन्य सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर पुलिस द्वारा रैड लाईट चैक से सिक्का होटल, टोल बैरियरए लक्कड़ पुलए झाड़माजरी बरोटीवाला में भारी वाहनों व व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया गया था, वह आज से हटा लिया गया है ।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा बी0बी0एन0डी0ए0ए बी0बी0एन0आई0ए0ए एन0एच0ए0आई0 व अन्य सम्बन्धित विभागों से विस्तृत चर्चा करने व सम्बन्धित विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त सड़कों की आवश्यक मरम्मत के बाद सभी प्रकार के वाहनों के लिए सुरक्षित माना गया है। इसलिएए सड़कों पर सुगम यातायात को बढ़ावा देने और व्यवसायों और यात्रीगणों की सुविधा के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश संख्या 30258 दिनांक 24.08.2023 में उल्लिखित सड़कों पर निर्दिष्ट समय के दौरान भारी व व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को तुरन्त प्रभाव से हटाया जाता है।










