/बद्दी में सडक पर लेटे व्यक्ति पर वाहन चढने से मौत । पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

बद्दी में सडक पर लेटे व्यक्ति पर वाहन चढने से मौत । पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

नालागढ 5 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन में आए दिन नए नए अपराध देखने व सुनने को मिलते है । गत दिवस भी एक रोचक मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी थाने के समीप बिहार के सहदेव पटेल का सुपुत्र चन्दन कुमार सडक पर ही लेट गया था जिस पर वहां से गुजरने वाले एक ट्रक चालक द्वारा उस पर ट्रक चढा दिया जिस से जख्मी चन्दन कुमार को पीजीआई चण्डीगढ ले जाया गया लेकिन चन्दन कुमार रास्ते मे ही दम तोड गया ।

इस बात की सूचना मध्य प्रदेश के छतर पुर निवासी कर्ण अहोखार ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति पुलिस थाने के पास सडक पर ही लेटा पडा था जिस पर सुराज माजरा की तरफ से आते एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन को चलाते हुए उस पर ट्रक चढा दिया जिस से वह चोटिल हो गया था और चालक मौके से फरार हो गया ।

पुलिस ने चालक के विरूघ्द भा0द0स0 की धारा 279,304 A व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है । चन्दन कुमार के सडक में लेटने के कारणो का पता न ही कर्ण अहोखार बता रहा है न ही पुलिस इस बारे में अभी तक पता लगा पाई है ।