/शिव दत्त गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिव दत्त गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला (अर्की ) 5 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय से अतिरिक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त शिव दत्त गर्ग के निधन पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक प्रकट किया है। गर्ग पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और बुधवार को उनका देहान्त हो गया। वे 71 वर्ष के थे।शिव दत्त सोलन जिले के अर्की के बनियादेवी के स्थाई निवासी थे ।


सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शिव दत्त गर्ग के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

हिम नयन न्यूज परिवार भी शिव दत्त गर्ग के निधन पर उनके परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है ।