/नालागढ में पूर्व अधिकारी के होटल में देह व्यापार में शामिल 6 लड़कियों का किया रेस्क्यू,होटल स्टाफ और मैनेजर के ऊपर मामला दर्ज।

नालागढ में पूर्व अधिकारी के होटल में देह व्यापार में शामिल 6 लड़कियों का किया रेस्क्यू,होटल स्टाफ और मैनेजर के ऊपर मामला दर्ज।


नालागढ 7 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /रजनीश ठाकुर


नालागढ़ के चौकीबाल में एक पूर्व अधिकारी के निजी होटल में गत दिवस पुलिस की दबिश 6 लड़कियों को किया रेस्क्यू, होटल के मैनेजर ब स्टाफ के उपर बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है । एसएसपी मोहित चावल से पत्रकारों ने जब फोन पर बात की तो मोहित चावला ने कहा कि आगामी पिछले कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू का जब नालागढ़ में दौरे के दौरान देह व्यापार के मामलों की शिकायतें बद्दी पुलिस के सामने आई थी और बदी के पत्रकारों ने भी पुलिस के आगे देह व्यापार के मामले को जोर-शोर से उठाया था, और हिमाचल पुलिस के महानिदेशक ने पत्रकारों को आश्वासन दिया था कि अगर बद्दी नालागढ़ में ऐसे मामले आ रहे हैं तो पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी वहीं एसएसपी बद्दी मोहित चावल से, पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के निर्देश अनुसार पुलिस ने बद्दी नालागढ़ में देह व्यापार को रोकने के लिए एक टीम बनाई गई और क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया था जिससे आज नालागढ़ में देह व्यापार मैं शामिल लोगों का खुलासा हुआ है ।एसएसपी मोहित चावला ने कहा कि निजी होटल के मालिक और स्टाफ के ऊपर मामला दर्ज करके डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान के नेतृत्व में कार्यवाही शुरू कर दी है और 6 लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है आगामी कार्यवाही चल रही है।