/भाजपा का मिशन 2024 नालागढ़ में शुरू।

भाजपा का मिशन 2024 नालागढ़ में शुरू।

भाजपा मंडल की बैठक में 2024 की तैयारी को लेकर की गई चर्चा

नालागढ़ 8 अक्टूबर

हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/नयना वर्मा

आज भारतीय जनता पार्टी मंडल नालागढ़ की मासिक बैठक व बूथ सशक्तिकरण की बैठक, मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर की अध्यक्षता में ग्राम नंगल में संपन्न हुई। मिली जानकारी के मुताबिकइसमें विशेष रूप से शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी, पूर्व विधायक लखविन्दर सिंह राणा, बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक डॉ श्रीकांत शर्मा, सह संयोजक राकेश गौतम,जिला विस्तारक रूपेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने कहा की वे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश व उनका आग्रह बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए हर मंडल में प्रवास कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मिशन 2024 को लेकर पार्टी के हर कार्यकर्ता के मन में समर्पण भाव होना चाहिए क्योंकि नरेंद्र मोदी आज देश की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कभी भी स्वार्थ भाव से कार्य नही करता बल्कि समर्पित होकर कार्य करता है। भरमौरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ मैं,मेरा परिवार तक सीमित है और भाजपा देश के हर नागरिक के प्रति समर्पित है। इसलिए इस विचार को बूथ -बूथ तक ले जाकर बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि नालागढ़ भाजपा का हर कार्यकर्ता मिशन 2024 को लेकर गम्भीर है और पार्टी की ओर से आने वाले हर कार्यक्रम को पूर्ण रूप से धरातल पर उतारने में मण्डल के साथ लग जाते है। पूर्व विधायक ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को रखने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता व मतदाता का सम्मान करते है और उनसे आग्रह करते है कि वे पार्टी के लिए मण्डल के साथ सक्रिय भाव से कार्य करें।पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों के पास नरेंद्र मोदी के विपरीत कोई चेहरा नही है वे सिर्फ लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन जनता अब उनका सच जान चुकी है कि किस प्रकार झूठी गारंटरयां देकर कांग्रेस व उनके सहयोगी दल सत्ता में आ जाते हैं और बाद में जनता का शोषण करते हैं।

इस दौरान बूथ सशक्तिकरण अभियान के संयोजक व सह संयोजक डॉ श्रीकांत व राकेश गौतम ने अपना बूथ सबसे मजबूत की बात को कार्यकर्ताओं के मध्य रखा।इस दौरान मण्डल के चारों उपाध्यक्ष, मण्डल के दोनों महामन्त्री, मण्डल के चार सचिव व अन्य पदाधिकारियों सहित कार्यकारणी सदस्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक आसिफ चौधरी, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक अभिषेक कौंडल व सोशल मीडिया व आई टी मण्डल टीम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा इंदु वैद्य, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सरोज रतन, जिला कार्यालय सचिव दिपिका शर्मा, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा अर्चना कौंडिन्य, सविता जोशी, कैलाश राणा, मनप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह, स्वर्ण सिंह, अंकुश राय, एस टी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, बहादुर सिंह, चनन सिंह, सोहन सिंह, एस सी मोर्चा के मण्डल व जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सर्वजीत चौधरी, व अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।