नालागढ 9 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

नालागढ उपमण्डल के औधोगिक नगरी बीबीएन में पिछले दिनो एक घर से हुई चोरी की वारदात में शामिल चोरो को पकडने मंे पुलिस को कामयाबी हासिल हुई है । इस चोरी की वारदात के सुलझने के बाद इस क्षेत्र में हुई अन्य चोरियो को भी सुलझाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत माह 25 तारीख को बरोटीवाला के तहत मधाला में एक घर में चोरो ने जेवरात चोरी किए थे जिस की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरो को पकडने में कामयाबी हासिल की और उनकी निशानदेही पर ही चोरी किया सामान जिसमें सोने के गहने ,एलसीडी व मोबााईल फोन जिनकी कीमत करीब सात लाख बताई गई ,पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने बरामद करने में कामयाबी हासिल कर ली ।

पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की जा रही है और लोगो ने उम्मीद जताई कि इलाके में हुई चोरियो की वारदाताओ को भी सुलझााया जाए । खेडा में चार महीने हुई एक प्रवासी महिला के घर से चोरी का भी आज तक कोई पता नही चल पाया है । जेब से पर्स निकालने व मोबाईल चोरी के कई मामले बद्दी थाने में अभी लम्बित पडे है ।











