चम्बा( पांगी ) 9 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / वीरू राणा
चम्बा जिले के पांगी जनजातीय क्षेत्र में किलाड सुराल रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस गत दिवस रास्ते में खराब हो गई जिसकी मुरम्मत करने किलाड से एक मैकेनिक को बुलाया ।
मैकेनिक ने मुरम्मत करने के बाद चालक को बस बैक करने को कहा जिस पर बैक करते ब्रेक न लगने से बस करीब 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी और मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस चालक को गम्भीर रूप में उपचार के लिए किलाड अस्पताल पहुचाया गया है ।जहां उसका इलाज चल रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी धरवास ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है ।











