/नालागढ़ साहित्य कलामंच के प्रो.रणजोध सिंह की कहानी का नाटकीय मंचन होगा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में

नालागढ़ साहित्य कलामंच के प्रो.रणजोध सिंह की कहानी का नाटकीय मंचन होगा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में

सोलन (नालागढ )11 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / कमल चौहान

भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला तथा किकली चैरिटेबल ट्रस्ट शिमला के सौजन्य से दिनांक 14 अक्टूबर तथा 15 अक्टूबर 2023 को शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में बाल रंग मंच महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के चुनिंदा लेखकों में से 15 कहानियों का चयन कर, नाटक में परिवर्तित किया गया है। इन नाटकों का मंचन हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों द्वारा 14-15 अक्टूबर को गेयटी थिएटर शिमला में किया गया जाएगा|

मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ़ के साहित्यकार प्रो. रणजोध सिंह द्वारा रचित कहानी ‘ कैंथ का पेड़ ’ भी उपरोक्त प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है जिसका नाटकीय मंचन 14 अक्टूबर, 2023 को गेयटी थिएटर शिमला के गोथिक हाल में मोनाल पब्लिक स्कूल संजोली (शिमला) द्वारा किया जाएगा| ये कहानी बच्चों के मनोविज्ञान पर लिखी गई मार्मिक रचना है,जो नालागढ़ के लिए हर्ष का विषय है|

प्रो.रणजोध सिंह नालागढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार हैं, इनकी अनेकों, कहानियाँ, लघु कथाएं, कवितायेँ तथा व्यंग्य लेख देश के विभिन्न समाचार पत्रों तथा साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं|


नालागढ़ साहित्य कलामंच ने प्रो.रणजोध सिंह को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी इस उपलब्धि से मंच का कद उंचा हुआ है|