/लोग जिस नए युग की बात करते है वह अब आ चुका है इसमें कोई संदेह नही -श्री माता जी निर्मला देवी

लोग जिस नए युग की बात करते है वह अब आ चुका है इसमें कोई संदेह नही -श्री माता जी निर्मला देवी

शिमला 11 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


सहजयोगा के माध्यम से विश्व शांति को स्थापित किया जा सकता है इस बात को किसी भी सहजयोगी के आचरण से देखा जा सकता है । सहजयोगा जाति धर्म व भूतल की सीमा से बाहर अपनी अध्यात्मिक सफर का नाम है । इस मंे मानव आत्मसाक्षात्कार पा कर अपने जीवन का असली अर्थ समझता है और दुनिया को प्रेम सूत्र में बांधना चाहता है।दुनिया में लगाववाद व आतंकवाद की मनोस्थिति से बाहर रह कर समाज की शांति से पहले अपने भीतर शांति स्थापित करता है । अपनी देविक शक्ति जिसके सहारे हर मानव जीवित है उसको जागृत करने के बाद परमात्मा के साथ अपना योग करके अलग दुनिया की संरचना जिसे परमात्मा ने स्थापित किया है उस केलिए काम करना चाहता है । सहजयोगा संस्थापिका श्री माता जी निर्मला देवी ने 9 अक्तूबर 1994 को अपने एक प्रवचन में कहा कि आपके हृदय में सामूहिकता के लिए जो तडप रहती हेै वह दैवीय योजना है ।


” आपके हृदय में सामूहिकता फल-फूल रही है…यह पूरी दैवीय योजना है “

“लोग जिस नये युग की बात करते हैं, वह अब आ चुका है, इसमें कोई संदेह नहीं है। यह नया युग है, और इसमें नयी चेतना भी है। लेकिन “नया” क्या है? अब नई सामूहिकता है, और यह सामूहिकता कार्य करती है, और आप इसे फ़ैलाना चाहते हैं। यह आपकी भूख की तरह कार्य करती है। यह एक अलग तरह की भूख है, जिससे आप और अधिक सहजयोगी बनाना चाहते हैं। आपको और अधिक भाई-बहन चाहिएं, और आप उनकी सहायता करना चाहते हैं, ताकि वे पूजाओं या वैसे आयोजनों में आ सकें, और अच्छे सहजयोगी बन सकें।

अब इस तरह की इच्छा या आनंद या आप इसे कुछ भी कहें, यह पूरी दैवीय योजना है। इससे पता चलता है कि आपके हृदय में सामूहिकता फल-फूल रही है। और यही कारण है कि आप सहजयोग का आनंद अकेले नहीं ले सकते।”

सहज योगा आने वाले भविष्य में शांति व सामुहिकता से जीवन यापन करने का एक मात्र सही तरीका है इस के बारे में जानकारी के लिए हिमाचल में सहजयोगियो ने अपने नम्बर जारी किए है जिन पर किसी भी समय किसी भी धर्म व जाति तथा लिंग भेद के बिना समपर्क करके सहजयोगा के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करके शांति स्थापित कर सकता है ।
सहजयोगा टोल फ्री सर्म्क 18002700800 पर सम्पर्क के अलावा राहुल लाम्बा जिनका नम्बर 94181 55252 शिमला के विनोद कपूर 98163 62962 रोहडू के दिनेश पाप्टा 82192 43364 सोलन के हन्नी वर्मा 94180 37575 चिन्तपुर्णी व धर्मशाला से डाक्टर नरेन्द्र शर्मा 9816430904 घुमारवीं से सरोज शर्मा 7018163834 तथा कमल चौहान के नम्बर 70183 41089 पर सम्पर्क करके आप भी निशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त कर सकते है ।


सहजहयोगा के बारे में जानकारी के लिए सहज योगा डॉट कॉम पर जा कर भी घर बैठे जानकारी हासिल की जा सकती है ।इच्छुक व्यक्ति हिम नयन न्यूज के कार्यालय में 9418450853 पर भी इस बारे में जानकारी हासिल कर सकते है ।