/बद्दी पुलिस की मुहिम अब “बस”

बद्दी पुलिस की मुहिम अब “बस”

प्राईवेट बस चालको से बीबीएन पुलिस की नियमो की पालना करने की अपील ।
जनता के लिए नियमो की अवेहलना करने वालेा की शिकायत करने के लिए जारी किया सम्पर्क नम्बर

नालागढ 12 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

बी0बी0एन0 में पिछले कुछ समय से प्राईवेट बस चालक/ऑपरेट्रस के खिलाफ काफी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जिनमें स्थानीय लोगों द्वारा कुछ गंभीर समस्याओं को लेकर शिकायत की जा रही है, जैसे कि बसों की अनियमितता, अव्यवस्थित बस स्थानक, तेज गति और गलत ओवरटेकिंग (Reckless Driving) आदि । बस चालकों द्वारा इस प्रकार से की जा रही लापरवाही सड़क सुरक्षा को प्रभावित कर रही है और बीबीएन में सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है । जिस कारण बीबीएन में पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है । यह स्थिति तेजी से बढ़ रही है औऱ यह बीबीएन के लिए चिंता का विषय है । यदि इसे न रोका गया तो भविष्य में यह एक विकट समस्या के रूप में बीबीएन में उभरेगी ।

बीबीएन पुलिस ने s सभी प्राईवेट बस चालक/ऑपरेट्रों से अपील की है कि बसों को सावधानी पूर्वक चलाएं, स्पीड लिमिट का पालन करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, सीट बेल्ट का प्रयोग करें, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें ।

इस संदर्भ में यदि बस चालक/ऑपरेट्रों द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा लाईसेंस व परमिट को जब्त करने हेतू संबन्धित विभाग से सिफारिश की जाएगी । इस संदर्भ में क्षेत्रिय यातायात अधिकारी नालागढ़, पंजीकरण और लाइसेंसिंग अथॉरिटी, नालागढ़ से मामला उठाया गया है ।

बद्दी पुलिस ने उम्मीद जताई है कि सभी बस ऑपरेट्रस पुलिस का सहयोग करेंगे और सड़क पर सुरक्षित बस चलाने का महत्व समझेंगे । पुलिस, सड़क पर बस ऑपरेट्रों के सहयोग से ही बीबीएन को एक सुरक्षित व स्वस्थ क्षेत्र बनाया जा सकता है ।

पुलिस ने आम जनता से आग्रह किया है कि यदि भविष्य में ऐसी कोई यातायात नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो फोन न0 7650918851 के WhatsApp पर फोटो, लोकेशन व समय के साथ भेजें ताकि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानूसार कार्यवाही की जा सके ।