सोलन (अर्की ) 13 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले की जिला स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस डाइट सोलन में किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रतियोगिता में जिला सोलन के आठ शिक्षा खण्डो के 32 प्रतिभागियो ने भाग लिया ।

प्रतियोगिता में खंड.धुन्दन की ओर से राजकीय उच्च विद्यालय लडोग की गणित व साइंस विषयों की टीमों ने अपने खंड का प्रतिनिधित्व किया ,जिसमें राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग की दसवीं कक्षा की छात्रा अंकिता ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गणित विषय में जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

जानकारी के मुताबिक अंकिता ठाकुर का चयन राज्य स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो विद्यालय के लिए एक गौरवशाली क्षण है । विद्यालय पहुंचने पर अंकिता ठाकुर सहित अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों व उनके मेन्टर टीचरो का विद्यालय के मुख्य अध्यापिका सुश्री मनोरमा चड्ढा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की एसएमसी प्रधान श्रीमती बंती तनवर विशेष रूप से उपस्थित रही उन्होंने अपने कर कमलो से अंकिता ठाकुर व प्रतिभागी बच्चों को पुरूस्कृत किया विद्यालय की मुख्याध्यापिका ने इसका श्रेय विद्यालय के सभी अध्यापकों को बच्चों को दिया।











