/अंतरराष्ट्रीय आपदा दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में आपदा प्रबन्धन के तहत भूकम्प से सावधान पर मॉक ड्रिल।

अंतरराष्ट्रीय आपदा दिवस पर राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में आपदा प्रबन्धन के तहत भूकम्प से सावधान पर मॉक ड्रिल।


सोलन (अर्की ) 13 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

सोलन जिले की राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में अंतरराष्ट्रीय आपदा दिवस पर आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप से सावधानी के लिए मॉक ड्रिल किया गया।

यह जानकारी देते हुए अध्यापको नेे बताया कि यह मॉक ड्रिल कार्यक्रम मुख्याध्यापिका सुश्री मनोरमा चढ्ढा कीअध्यक्षता में किया गया ।

मुख्याध्यापिका ने भूकंप आने पर बरती जाने वाली सावधानियों को विद्यालय के विद्यार्थियों को बताते हुए उनका मार्गदर्शन किया ।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों और अध्यापकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।