/रामशहर में भी 105 फिट उंची 12 लैम्पस की 350 वाट एलईडी हाई मस्त लाईट स्थापित ।

रामशहर में भी 105 फिट उंची 12 लैम्पस की 350 वाट एलईडी हाई मस्त लाईट स्थापित ।


नालागढ (रामशहर),
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /तरूण गुप्ता

नालागढ उपमण्डल के रामशहर में भी एलईडी हाई मस्त लाईट लगने से पूरा रामशहर बाजार जगमगाने लगेगा । मिली जानकारी के मुताबिक यहां बस अड्डे के पास रामशहर थाना मार्ग के उपर मुख्य सडक पर इस एलईडी हाई मस्त लाईट को लगाया जा रहा है । यह लाईट वर्ल्ड बैंक तथा जे. के. कम्पनी के सहयोग से स्थापित किया जा रहा है ।

इस मौके पर मौजूदकम्पनी के रंजीत सोनू हरप्रीत व तेजा सिंह ने हिम नयन न्यूज को बताया कि यह गगनचुंबी लाइट को फिट करने के लिए दो दिन का समय लगा ।इसकी लागत करीब 15 लाख एवं 105 फुट ऊंची एवं 12 लाइटस एवं 350 वाट की होगी यह सारी लाइट्स विद्युत से ही चलेगी एइसकी देखरेख कंपनी ही करेगी।