नालागढ 14 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज ब्यूरो नयना वर्मा

आधोगिक नगरी बीबीएन के बद्दी बाईपास के नजदीक स्थितआई सी आई सी बैंक की एटीएम मशीन को काटकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कैश कैसेटस को कैश सहित चोरी करने की घटना को गत माह 18ध्19 तारीख की रात को अंजाम दिया गया था ।
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना बद्दी की टीम द्वारा चोरी का मामला पंजीकृत कर अन्वेषण में लाया गया तो अन्वेषण के दौरान सी0सी0टी0वी0 कैमरों की सहायता से मामले में आज इस वारदात में संलिप्त एक मुजरिम को पकड लिया गया । यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस वारदात में शामिल आरोपी आसीम पुत्र जाकरिया निवासी पंचगांव जिला नूह हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है । मामले में आगामी अन्वेष्ण जारी है ।
याद रहे कि हरियाणा के नूह में गत दिनो हिंसा भी की गई थी जिस में कई अपराधी पुलिस ने गिरफत में लिए है ।










