भारी वर्षा के चलते भी पंण्डाल में खडे हो कर जारी रखा अपना आन्दोलन
नालागढ़ 16 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

हिमाचल में जिला परिषद कर्मचारियो की हडताल 17वे दिन में प्रवेश कर गई लेकिन सरकार इस बारे में कोई समझौता करने के पक्ष में नही लगती है । उधर जिला परिषद कर्मचारी भी विभाग में विलय के लिए अडिग है और आज भारी वर्षा व तुफान में जब जमीन पर बैठने के लायक जगह नही रही तो पंडाल में खडे हो कर ही अपना आन्दोलन जारी रखा ।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारियो की हडताल के चलते पंचायतो में आपदा से प्रभावित लोगो के कार्य भी सम्पन्न नही हो पा रहे है । लोगो को मनरेगा में जो सहायता मिली भी है वह अधर में लटकी पडी है । उधर पंचायत प्रधानो ने भी इन कर्मचारियो का समर्थन किया है और पंचायतो में तैनात सिलाई शिक्षक व अन्य कर्मचारियो से कार्य नही करवाए जा रहे है जिस से आम जन मानस को किल्लत का सामना करना पड रहा है ।

सरकार के अडिग रवैये के चलते हडताल पर गए कर्मचारी भी परेशान है ।यहां नालागढ जिला परिषद कर्मचारी संध के अध्यक्ष ओम प्रकाश रणोट ने हिम नयन न्यूज को बताया कि कांग्रेस ने सता में आने से पहले उनके आन्दोलन का समर्थन किया था और उनकी सरकार आने पर उनकी मांगो को मानने का आश्वासन दिए थे लेकिन अब सरकार उनकी बात को मानने के लिए तैयार नही है और हडताल पर गए कर्मचारियो का उत्पीडन किया जा रहा है ।
उन्होने मुख्य मन्त्री से गुहार लगाई है कि वह उनका विलय विभाग में कर दें जिस से साढे चार हजार परिवारो का भविष्य सुरक्षित हो सके ।











