/पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज

पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नालागढ 17 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में बाहरी राज्यो से आ कर ठगी करने वालो की संख्या में बढौतरी होती ही जा रही है । इन ठगो की हिम्मत इतनी बढती जा रही है कि गत दिवस बद्दी में एक महिला से मॉल में दुकान देने के नाम पर 40 लाख रूपए की ठगी कर ली । याद रहे कि पिछले दिनो नालागढ में भी एक प्रवासी ठेकेदार ने स्थानीय व्यक्ति के साथ मिल कर हिम नयन न्यूज की चीफ एडिटर को भी 40 हजार रूपए को चम्पत लगा दी थी जिस में पुलिस ने कोई मामला तक दर्ज नही किया था ।

आज बद्दी में दुकान चलाने वाली महिला जिसने अपना नाम संजना बताया के साथ भी पडौसी दुकान करने वाले ने दुकान के नाम पर चालीस लाख ठग लिए ।


इस बारे मंे बद्दी पुलिस ने मामला दर्ज कर के आशुतोष नामक इस कथित ठग की खोज शुरू कर दी है । इस बात की पंुष्टि पुलिस उप अधीक्षक प्रियांक गुप्ता ने करते हुए बताया कि इस तरह की ठगी का मामला सामने आया है जिस पर कार्यवाही की जा रही है ।