/राजकीय उच्च विधालय लडोग के छात्र हितेश तनवर का अण्डर 14 खो खो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर ।

राजकीय उच्च विधालय लडोग के छात्र हितेश तनवर का अण्डर 14 खो खो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर ।


स्कूल की प्रधानाचार्य तथा शिक्षको ने नन्हे खिलाडी के साथ अभिभावको को भी किया सम्मानित ।

सोलन (अर्की ) 18 अक्तूबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चौहान

सोलन जिले के बाडी धार में स्थित राजकीय उच्च् विधालय लडोग के छात्र हितेश तनवर का खो खो प्रतियोगिता अण्डर 14 में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है । दूर दराज पहाडी क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र के विकास के नाम पर अभी काफी कुछ होना बाकि है लोगो के विकास के लिए शिक्षा का महत्व अधिक होने के साथ साथ ख्ेालो के प्रति भी बच्चो का रूझान बढने से इस क्षेत्र के लोगो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है ।

गत दिवस राजकीय उच्च विधालय लडोग के इस छात्र का चयन राष्ट्रीय खोखो अण्डर 14 के लिए होने से स्कूल तथा इलाकावासियो में खुशी देखने को मिल रही है ।


आज यहा स्कूल में इस बाल खिलाडी के सम्मान के लिए शिक्षको ने उसे शाबाशी दी तथा आगे कामयाब होने के लिए प्रेरित किया मिली जानकारी के मुताबिक हितेश तनवर अण्डर 12 खो खो प्रतियोगिता में दो बार तथा अण्डर 14 में गत वर्ष भी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है ।

हितेश नौवी कक्षा का छात्र है हितेश तनवर का फूल मालाओ के साथ स्वागत किया गया । इसमे माता पिता ने भी स्कूल में मिठाईया बांटी तथा इस खुशी में शामिल हुए । स्कूल के प्रधानाचार्य सुश्री मनोरमा चढ्ढा तथा पूरे स्टाफ की ओर से हितेश के माता पिता को भी मेमोन्टम दे कर उन्हे भी सम्मानित किया । हितेश के पिता ललित तनवार विद्युत विभाग में कार्यरत है