नालागढ 19 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा
पुलिस थाना नालागढ़ के अन्तर्ग चैकी जोगों की टीम द्वारा गश्त के दौरान नालागढ़-स्वारघाट सड़क रिया पुल के नजदीक एक गाड़ी न0 एच0पी028बी0-0744 को सन्देहास्पद हालत मे पाया जिसे चैक करने पर उक्त गाड़ी में बैठे चार लड़कों से 3.83 ग्राम हैरोईन बरामद हुई जो उक्त लड़कों की पहचान संदीप सिंह निवासी, राहुल ठाकुर, हितेष ठाकुर एवं विशाल सभी निवासी मण्डी के रूप में हुई पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।











