/नालागढ अस्पताल के प्राईवेट लैब क्रशना डायगोनोशिस में दूर्गा माता की पूजा अर्चना ।

नालागढ अस्पताल के प्राईवेट लैब क्रशना डायगोनोशिस में दूर्गा माता की पूजा अर्चना ।

नालागढ 19 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

भारतीय पद्धति के मुताबिक हिंदू संस्कृति में नवरात्रि पूजन को विशेष महत्व दिया गया है यहां सभी मंदिरों में देवी पूजन किए जा रहे हैं इस दौरान रामलीला का मंचन भी किए जा रहे हैं लेकिन इसके अलावा यहां औधोगिक नगरी बीबीएन में कारोबार करने वाले कारोबारी भी नवरात्रि के दौरान अपने अपने संस्थानों में पूजा अर्चना आयोजित कर रहे है ।


आज यहां नालागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में खुला क्रशना डायगोनोशिस लैब में भी दुर्गा माता के शक्ति रूप का पूजन किया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस संस्था के संस्थापक दुर्गा माता के उपासक माने जाते हैं तथा नवरात्रि के दौरान वह अपने सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में देवी पूजा का आयोजन करते हैं ।आज इसी कडी में क्रशना डायगोनोशिस लैब नालागढ़ अस्पताल परिसर में सभी कर्मचारियों द्वारा लैब के अंदर शक्ति स्वरूप दुर्गा माता की पूजा अर्चना की गई तथा इस मौके पर सभी कर्मचारियो ने यहां मथा टेका तथा अर्चना की । याद रहे कि सभी तकीनीकी संस्थानो में शक्ति माता की किसी न किसी रूप में पूजा अर्चना की जाती है ।