/बद्दी में रैकेट वेकसीर हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड संडोली के द्वारा 9 महीने पहले कारोबार समेटने से ,सैकड़ो हिमाचली कामगार बेरोजगार

बद्दी में रैकेट वेकसीर हेल्थकेयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड संडोली के द्वारा 9 महीने पहले कारोबार समेटने से ,सैकड़ो हिमाचली कामगार बेरोजगार

सोलन( बद्दी) 19 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /रजनीश ठाकुर

इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी में आए दिन कंपनियां वर्करों का शोषण कर रही हैं ऐसा ही मामला रैकेट वैक्सीर हेल्थ केयर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 9 महीनो से कंपनी वर्कज का शोषण किया जा रहा है।नाराज मजदूरो ने आज यहां लेबर कार्यालय के बाहर धरना प्रर्दशन भी किया ।


कंपनी के वर्कर और यूनियन नेता ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह मामला पिछले 9 महीनो से चल रहा है बद्दी लेबर विभाग को इसके बारे में अवगत भी करवाया और हमारा पिछले 9 महीने से कंपनी के साथ समझौता मामला चल रहा है लेकिन कम्पनी नए वर्करज रख रही है और पुराने मजदूरो के साथ अन्याय कर रही है ।


प्रशासन व कम्पनी के रवैये से नाराज वर्कज युनियन के नेताओ ने हिम नयन न्यूज को बताया कि वह आने वाले समय में धरना पर्दशन करने के लिए विवश होगे जिस की जिम्मेदारी प्रशासन व कम्पनी प्रबन्धन की होगी ।


इस बारे में जब हिम नयन न्यूज के प्रतिनिधी ने रैकेट कम्पनी के एच आर मैनेजर से बात करनी चाही तो उन्होने काल नही उठाई । उधर लेबर आफिसर बद्दी से बात करने पर उन्होने बताया कि रैकेट वेकसीर हैल्थ केयर इण्डिया प्राईवेट लिमिटड संढौली मे कई सालो से कार्य कर रही थी लेकिन हाल ही में इस कम्पनी को एच एफ एल नामक कम्पनी ने खरीद लिया और उसके बाद ही वर्करज की शिकायत लेबर विभग के पास आई जिसका समाधान करने के प्रयास किए गए लेकिन अब मामला श्रम कोर्ट शिमला को भेज दिया एफिलहाल यह मामला श्रम कोर्ट शिमला में विचारअधीन हैए बद्दी लेबर ऑफिसर सुरेंद्र सिंह वशिष्ठ ने कहा कि हमने 26 अक्टूबर को फिर कंपनी के मैनेजमेंट और वर्करों को दोबारा बुलाया है ताकि उनके अंदर सही समझौता हो सकेए ताकि वर्करों को रोजगार बना रहे।

लेबर ऑफिसर सुरेंद्र सिंह विशिष्ट ने कहा की हमे रोज कानून के दायरे में रह कर करना पड़ता हैएए कानून से उपर हम भी नहीं लेबर ऑफिसर ने कहा की श्रम विभाग के ऊपर जो आरोप लग रहे हैं वह भी निराधार हैंए नियम अनुसार हर कार्रवाई की जा रही हैए और वर्करो और कंपनी के बीच जल्द ही कोई ना कोई सही रास्ता निकाला जाएगा।

इस बारे में जब हिमाचल प्रदेश सरकार केउद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहानसे बात की गई तो उन्होने बताया कि मीडिया के जरिए ही यह मामला उनके ध्यान में आया है वह इस बारे में विभाग और श्रम मंत्री से बात करके कंपनी और वर्करों की समस्या का हल जल्द किया जाएगा।