शिमला 19 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सुन्दर नगर का दौरा किन्ही अपरहाय कारणो से स्थगित कर दिया गया है ।
यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि 23 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल में सुंदरनगर आ रहे थे और वहां से उन्होंने सुंदरनगर जिला कार्यालय का उद्घाटन करना था. लेकिन यह दौरा स्थगित कर दिया गया है ।
उन्होने बताया कि अब उनके आगामी दौरे की सूचना भविष्य में जारी की जाएगी ।यह कार्यक्रम आगामी नई तिथि तक स्थगित कर दिया गया है।











