/हिमाचल में तीसरी, छठीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परखी जाएगी प्रतिभा।

हिमाचल में तीसरी, छठीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परखी जाएगी प्रतिभा।

शिमला 24अकटूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /नयना वर्मा

 हिमाचल प्रदेश में तीन नवंबर को निजी और सरकारी स्कूलों की तीसरी, छठीं और नौवीं की 6,242 कक्षाओं का राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और परख प्रदेश के विद्यार्थियों के टैलेंट को परखेगी। इसके लिए स्कूलों का मूल्यांकन शुरू किया जा रहा है।  

हिमाचल प्रदेश में तीन नवंबर को निजी और सरकारी स्कूलों की तीसरी, छठीं और नौवीं की 6,242 कक्षाओं का राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण किया जाएगा। इसमें सभी जिलों में गठित की गई प्रशिक्षित फील्ड टीमें स्कूलों में जाकर गणित और भाषा विषय के संबंध में विद्यार्थियों का सर्वे करेगी। इसकी रिपोर्ट एससीईआरटी की ओर से एनसीईआरटी को सौंपी जाएगी। इस परीक्षा के परिणाम के आधार पर परख उसे अपनी शिक्षा नीतियों में शामिल करेगी

प्रदेश शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्रदेश के चयनित स्कूलों के सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को उस दिन उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण की जिला समन्वयक बबीता ठाकुर ने बताया कि यह सर्वे प्रदेश में पहली बार हो रहा है। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। सर्वे के लिए 468 बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।