/पुलिस थाना बद्दी में उत्तर प्रदेश के अनूप कुमार पर जुआ अधिनियम के अधीन मामला दर्ज

पुलिस थाना बद्दी में उत्तर प्रदेश के अनूप कुमार पर जुआ अधिनियम के अधीन मामला दर्ज

बद्दी 25 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत गत दिवस पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान गुल्लरवाला के नजदीक आरोपी अनूप कुमार पुत्र श्री विजय कुमार श्रीवास्तव निवासी उ0प्र0 को लोगों को जुआ खेलने के उकसाते हुए पाया जोकि लोगों को 100 रू लगा कर 200 रू देने का लालच देकर द़डा सट्टा लगवा रहा था ।

यह जानकारी देते हुए डी एस पी प्रियांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस थाना बद्दी में अनूप कुमार उपरोक्त के खिलाफ जुआ अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया जो है । अनूप कुमार उपरोक्त से तालाशी के दौरान 1000/- रूपये ब्रामद किए गए है ।