
कुल्लू 28 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

कुल्लू दशहरे में गत रात्रि अचानक आग लगने से यहां आए दवी देवताओ के टैण्ट जल कर राख हो गया । मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि करीब एक बजे इन टैण्टो में आग धघकती देख कर लोगो में अफरातफरी मच गई और इन टैण्टो में देवताओ को रथो को बडी कठिनाई से बचा लिया गया लेकिन इन देवी देवताओ के टैण्ट जल कर राख हो गए । इस वारदात को अपशगुन के रूप में देखा जा रहा है ।
इस हादसे में एक वाहन तथा देवता के बाजक यंन्त्रो के जलने का समाचार है । किसी की जान जाने का समाचार अभी तक नही मिला है लेकिन दो व्यक्तियो के झुलसने की खबरे मिली है जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है तथा उपचार चल रहा है और दोनेा की हालत खतरे से बाहर है ।

देवी देवताओ के टेण्टो में आग के कारणो का अभी तक पता नही चला पाया है लेकिन मध्य रात्रि ही आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन पूरे लाव लक्शर के साथ मौके पर पहंुच गया था । देवताओ के गुर इस आग को अपशगुन मान रहे है । लोगो ने यहां आए देवी देवताओ से प्रकोप से बचने के लिए अपने अपने तरीके से अरदास करने लगे है । अभी तक आग लगने के कारणो का सही पता नही चल पाया है आग पर पूर्ण काबू पा लिया गया है । मामले की छानबीन की जा रही है ।











