महिलाओ के हाथो में मेहन्दी लगाने वाली कलाकारो ने रचे तरह तरह के डिजाईन ।
शिमला 31अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

करवा चौथ की पूर्व संध्या पर हिमाचल के विभिन्न शहरो के बाजारो में आज रौनके देखने को मिली । मिली जानकारी के मुताबिक शिमला के आलावा मण्डी ,हमीरपुर, बिलासपुर, धर्मशाला ,कांगडा ,सोलन व नालागढ इत्यादी शहरो में महिलाओ ने वर्त के लिए सेविंया व अन्या वर्त सामग्री खरीदी, वही बाजार में जा कर सुहाग की निशानी हाथो में मेंहदी भी रचाई।
बाजारो में मेहन्दी लगाने वाली महिलाओ ने आज बहुत हाथो को रंगा । इस दौरान तरह तरह के डिजाईन महिलाओ के हाथो पर अंकरित करते हुए देखा गया ।

सोलन से हिम नयन न्यूज के प्रतिनिधी कमल चौहान ने बताया कि आज यहां माल रोड पर सैकडो महिलाओ ने अपने हाथो पर मेहन्दी रचाई जिस में मेहन्दी लगाने वालो ने तरह तरह के डिजाईन बनाए । याद रहे कि कल चौथ का चॉन्द देखने तक सभी महिलाएं अपने अपने सुहाग के बेहतर जीवन व दीर्धायु के लिए वर्त रखेगी और चांन्द के आने पर ही जल ग्रहण करेंगी ।










