/अर्की के जयनगर कालेज में एनएसएस के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित ।

अर्की के जयनगर कालेज में एनएसएस के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित ।


पौधा रोपण स्थल को एन एस एस वाटिका दिया गया नाम ।

सोलन (अर्की ) 2 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा

राजकीय महाविद्यालय जयनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आजा दिवस पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया यह जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय जयनगर के प्राचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रातः 9-00 से दोपहर 2-00 बजे तक चलाया गया ।

उन्होने बताया कि आज कालेज के छात्र.छात्राओं शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने पौधा कार्यक्रम में बढ चढ कर भाग लिया उन्होने बताया कि स्कूल परिसर में चल रहे कालेज के इस आयोजन के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने अपने इस महाविद्यालय परिसर में क्यारियां बनाई व पौधे लगाए जिससे एन एस एस वाटिका का नाम दिया गया ।

इस एन एस एस वाटिका में फूल व फलदार पौधे रोपे गए। उन्होने बताया कि फलदार पौधों में आम अमरूद लीची इत्यादि रोपे गए जबकि गुड़हल तथा फूलों में गुलाब इत्यादि का रोपण किया गया । एन एस एस इकाई द्वारा अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ इस समारोह का सम्मापन किया । इस अवसर पर प्राचार्य मनोज ठाकुर ने बच्चों व अध्यापकों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।