बद्दी 2 नवंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो / रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी में शिकायतकर्ता पंकज शर्मा निवासी कांगड़ा हाल निवासी बद्दी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह ऑनलाईन ठगी का शिकार हुआ है। ठग ने खुद को अमेज़न कम्पनी का सहकर्मी बताया और महत्वपूर्ण जानकारी लेकर इसके नाम से ऑनलाईन लोन ले लिया। जिसके बाद खाते से बारी बारी कई ट्रान्जेक्शनें कर लगभग 95,000 रुपए की ठगी कर डाली।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए भा0द0स0 की धारा 420 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आगामी कार्यवाही जारी है।
यह जानकारी बद्दी हेडक्वार्टर डीएसपी प्रियांक गुप्ता ने दी










