बीबीएन 2 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी में बलजिन्द्र सिहं निवासी कालका, हरीयाणा ने शिकायत दर्ज कराई कि बद्दी स्थित एक नीजी वित्तीय कम्पनी के कर्मियों द्वारा उससे व अन्य लोगों से जमा राशि पर अधिक ब्याज दर देने की एवज में धोखे से पैसे जमा करवाए गए जोकि अब उक्त कम्पनी अपना दफ्तर बंद कर चूकी है तथा कर्मियों से सम्पर्क करने पर वह भी जमा की गई राशि वापिस करने में आना-कानी कर रहे हैं।
पुलिस थाना बद्दी में भा0द0स0 की धारा 420 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है । आरोपी कर्मियों की पहचान (1) अतुल कुमार निवासी मोहाली, पंजाब, (2) अजय कुमार शर्मा व (3) अंकज शर्मा निवासी चण्डीगड़ के तौर पर हुई है। मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।
यह जानकारी डीएसपी हेड क्वार्टर बद्दी प्रियांक गुप्ता ने दी










