/सार्वजनिक स्थानो पर धुम्रपान करने वालो के विरूघ्द पुलिस ने बढाई कार्यवाही । गत दिवस किए गए 23 चालान ।

सार्वजनिक स्थानो पर धुम्रपान करने वालो के विरूघ्द पुलिस ने बढाई कार्यवाही । गत दिवस किए गए 23 चालान ।

नालागढ 13 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में औधोगिकीकरण के चलते कामगारो के साथ साथ बाहरी राज्यो से अपराध करने वाले भी आते ही है और स्थानीय पुलिस इस तरह के अपराधियो पर नुकेल कसने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है । यह दीगर बात है कि अपराधी भी पुलिस को चकमा दे ही जाते है । औधोगिक नगरी में पर्यावरण को भी खतरा बढता ही जा रहा है । दिल्ली के बाद शायद इस औधोगिक नगरी में प्रदूषण दूसरे स्थान पर होगा ।

यहां इतना धुंआ होने के बावजूद भी लोग धुम्रपान करने के आदी ,सार्वजनिक स्थानो पर भी धुंआ छोडते देखे जा सकते है । यहां सार्वजनिक स्थानो पर धुम्रपान वर्जित है लेकिन धुंआ उडाने वाले कहां बाज आते है ,अपने घरो में पीए तो बात दीगर है लेकिन यह तो सार्वजनिक स्थानो पर भी बाज नही आते । बीबीएन पुलिस ने इन घुम्रपान करने वालो के बिरूघ्द कडी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

गत दिवस पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालो के विरूघ्द कार्यवाही करते हुए कोटपा अधिनियम के तहत 23 लोगो को पकडा और उन्हे जुर्माना भी किया । इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रिंयांक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने गत दिवस कोटपा के तहत 23 चालान किए और 2900 रूपए जुर्माना किया । उन्होने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।