लोगो ने सडको पर जैबरा क्रासिंग बनाने की उठाई मांग ।
नाालागढ 15 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में बढते यातायात के कारण सडको को आर पार करना जान को जोखिम में डालने का काम हो गया है । मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक नगरी में जैबरा का्रसिंग का प्रचलन नही है और न ही यहां पर सरकार द्वारा इस तरह का कोई नियम या सडको पर साईन बनाए है जिन पर पैदल चलने वाला राहगीर आर पार आ जा सके ।

औधोगिक नगरी बीबीएन ही नही हिमाचल के ज्यादातर इलाको में सडको को आर पार करते समय हुए हादसो में कई लोगो की जाने जा चुकी है लेकिन सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान नही दे रही है । लोक निर्माण विभाग जो मात्र योजनाए व टैण्डर फलोट करने के ही कार्य में लगा है बाकि सभी कार्य हिमाचल में भी ठेकेदारो के माध्यम से करवाए जा रहे है । बडे बडे अभियन्ताओ की दृष्टि इस ओर नही जा रही है कि सडक दुर्घटनाओ में कितने लोग जेबरा का्रसिंगज न होने के कारण रोड को आर पार करते अपनी जाने दे चुके है ।
हिमाचल पुलिस ने यातायात नियमो को सख्ती से अनुपालना के लिए सीट बैल्ट न लगाने पर भारी भरकम चालान करने में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है लेकिन किसी भी अधिकारी ने यहां जैबरा का्रसिंग के लिए लोक निर्माण विभाग व अन्य सडको के मालिको से यह नही कहा कि यातायात सुचारू करने के साथ यहां पैदल चलने वालो के लिए रोड क्रासिंग भी तो बना दी जाए ।
इसी कमी के चलते गत दिवस बद्दी में एक नाबालिग बच्ची रोड पार करते अपनी जान गवां बैठी । मात्र पांच साल की मानसी ,पश्चिम बंगाल के रहने वाली बच्ची बद्दी में रोड क्रास करते एक स्कारपियो गाडी की चपेट में आकर अपनी जान गवां बैठी । पुलिस ने इस बारे में पश्चिम बंगाल के ससधर अधिकारी के अनुसार हुई इस दुर्घटना पर स्कारपियो गाडी के मालिक के विरूघ्द मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है लेकिन सम्बन्धित विभाग को कोई भी इस बारे में नही कहेगा कि यहां इतना ज्यादा यातायात है बाजार में जैबरा का्रसिंगज बनाई जाए जिस से भविष्य में किसी की जान न जाए और यातायात में भी बाधा न आए ।
इस बात की पुष्टि बद्दी उप पुलिस अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने करते हुए बताया कि दावत चौक के पास गत दिवस सडक पार करते एक पांच साल की बच्ची को स्कार्पियो की चपेट में आने पर अस्पताल ले जाया गया था लेकिन वहां उसकी मौत हो गई । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।
लोगो ने मांग की है कि हिमाचल के औधोगिक नगरी बीबीएन में रोड पार करने के लिए जैबरा क्रासिंगज बनाई जाए ।










