शिमला 14 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के हलोग धामी में दिवाली के दूसरे दिन वर्षो से चली आ रही पत्थर के खेल की अनोखी परंपरा को पूरे उत्साह और जोश से निभाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुए पत्थर के खेल में दोनों ओर से करीब आधा घंटा तक पत्थरों की बरसात की गई । सती का शारड़ा चबूतरे के दोनों ओर खड़ी टोलियों जठोती और जमोगी के बीच जमकर एक.दूसरे के ऊपर पत्थरबाजी हुई। इस प्रतियोगिता में जठोती के अक्षय वर्मा ;23द्ध और जमोगी के दलीप वर्मा को पत्थर लगने के बाद खेल समाप्त किया गया। इन दोनों के सिर से निकले खून से भद्रकाली के मंदिर में जाकर तिलक लगा कर परंपरा को पूरा किया गया।
इस के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
इस अवसर पर राज परिवार के उत्तराधिकारी जगदीप की अगुआई में निकाली गई इस शोभायात्रा में स्थित नरसिंह देवता के मंन्दिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुजारी देवेन्द्र भारद्वाज ने राज परिवार के रक्षा फूल दिया । और इस फूल के साथ ही दरबार से मेला स्थल खेल का स्थान चौरी के ढोल नगाडो के साथ शोभायात्रा निकाली । इस अवसर पर कंवर देवेन्द्र सिंह दुष्यंत सिंह रणजीत सिंह गोविन्द सिंह देवेन्द्र भारद्वाज सहित अन्य आयोजको ने भाग लिया ।
ढोल नगाड़ों की थाप के साथ हुए इस पत्थर युद्ध में करीब डेढ़ सौ युवाओं ने भाग लिया, वहीं हजारों की भीड़ ने खेल देखने का आनंद लिया।










