/सोलन के सेर क्लीन में लखदाता दंगल में चंडीगढ के पहलवान आशीष ने जीती माली ।

सोलन के सेर क्लीन में लखदाता दंगल में चंडीगढ के पहलवान आशीष ने जीती माली ।

सोलन 14 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चौहान

सोलन जिला मुख्यालय के क्लीन में लखदाता दंगल समीति सेर क्लीन ने दीपावली के दूसरे दिन प्रति वर्ष की तरह इस साल भी दंगल व भण्डारे का आयोजन किया । यहां आयोजित दंगल में चण्डीगढ के आशीष ने माली जीती ।

याद रहे कि आशीष ने गत दिनो दशहरे पर भी सोलन में आयोजित दंगल में माली हासिल की थी और इस बार भी अपना नाम रोशन किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर मुख्य अतिथी मनविन्दर सिंह को शाल व टोपी पहना कर स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेलो के आयोजन से हमारी संस्कृति को बढावा मिलता है तथा लोगो का भाईचारा भी बरकरार रहने की बात कही ।

इस अवसर पर समीति के प्रधान नरेश कुमार सुरजमुखी ने बताया कि इस दंगल तथा मेले का आयोजन पिछले 45 सालो से किया जा रहा है जिसकी शुरूआत उनके स्वर्गीय पिता संतराम व स्वर्गीय पूर्ण चन्द के अलावा हाल ही में स्वर्गवास सिधारे पटराड के नेत्र सिंह द्वारा की गई थी ।

उन्होने बताया कि इस परम्परा को आज तक जारी रखा गया है जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा । यह जानकारी देते हुए अकुश ने बताया कि इस अवसर पटराड के नेत्र सिंह तथा अन्य संस्थापको की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया ।

इस अवसर पर वार्ड नम्बर 13 की वार्ड मैम्बर मीरा आन्नद तथा मनोनीत पार्षद दीपा भी मौजूद रही । लोगो ने इस अवसर पर भण्डारे का भी आनन्द लिया ।