/पजाब से आ कर बद्दी में खिला रहा था जुआ पुलिस ने धर दबोचा ।

पजाब से आ कर बद्दी में खिला रहा था जुआ पुलिस ने धर दबोचा ।

नालागढ 15 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में बाहरी राज्यो से आ कर लोगो का जुआ खिलाने वालो की यहां जैसे भीड से आ गई है । आए दिन एक आध बाहरी राज्य से आया व्यक्ति कही न कही जुआ खिलाते समय पुलिस के हत्थे चढ ही जाता है लेकिन इस के बावजूद भी बाहरी राज्यो से आ कर यहां जुआ खिलाने वालो की संख्या में कमी नही आ रही है ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस भी औधोगिक नगरी बीबीएन के पुलिस थाना बद्दी के क्षेत्र ट्रक युनियन के पास पंजाब से आया एक युवक लोगो को जुआ खेलने के लिए उकसा नही था। जिसे पुलिस ने रंगे हाथो पकड लिया । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के पटियाला राजपुरा के रविन्द्र कुमार के बेटे संजीव कुमार उर्फ सन्जू को उस समय पकडा गया जब वह ट्रक युनियन के पास लोगो को जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था । पुलिस के मुताबिक संजीव कुमार के कब्जे से
2460 रूपए नकद तथा दड्डा सट्टा की पर्चियां बरामद की गई । पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है ।


याद रहे कि औधोगिक नगरी में आए दिन कहीं न कही जुआ खेलने के समाचार मिलते ही रहते है जिस में बाहरी राज्यो से आ कर यहां जुआ खिलाने वाले ज्यादा देखे जा रहे हे । पुलिस ने जुआ खेलने व खिलाने वालो के खिलाफ कडी कार्यवाही शुरू की है ।


उपरोक्त से तालाशी के दौरान 2460ध्. रूपये व पर्ची दड्डा सट्टा ब्रामद की गई है ।