सोलन (नालागढ )18 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के औधोगिक नगरी बीबीएन में एक मसाले बनाने वाली फर्जी कम्पनी के विरूध्द पुलिस ने कार्यवाही की है मिली जानकारी के मुताबिक बद्दी में त्रिदेव सपाईसिंज प्राईवेट लिमिटेड झाडमाजरी के निदेशक ने कॉपी राइट अधिनियम के तहत शिकायत की कि एक फर्जी कम्पनी उनकी कम्पने के नाम का लोगो लगा कर मसाले बेच रही है जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इन कम्पनियो के विरूघ्द कॉपी राईट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की ।

यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में कार्यवाही करते हुए मौके पर जा कर जांच की तो इन फर्जी कम्पनियो के पास 12000 खाली उिब्बियां व 540 पैकट मसाले से भरे बरामद किए है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है और उचित कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।










