/सोलन जिले के जयनगर महाविधालय में केन्द्रीय छात्र संघ के चुनाव में कन्याओ ने मारी बाजी ।

सोलन जिले के जयनगर महाविधालय में केन्द्रीय छात्र संघ के चुनाव में कन्याओ ने मारी बाजी ।

सोलन (अर्की )19 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के जयनगर राजकीय महाविधायल में केन्द्रीय छात्र संघ के चुनाव गत दिनो सम्मपन्न हुए जिन में सभी पदो पर यहां की कन्या छात्राओ ने बाजी मारी है । पुरी कार्यकारिणी पर कन्या छात्राओ का वर्चस्व रहा हे ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस वर्ष केंद्रीय छात्र संघ के चुनाव में अध्यक्ष प्रतिभा कुमारी बीए तृतीय वर्ष ,उपाध्यक्ष बीए द्वितीय की अर्पिता कुमारी ,सचिव बीए द्वितीय की भारती ठाकुर तथा उप सचिव बीए प्रथम की नीरज कुमारी को चुना गया है ।


गत दिवस यहां कालेज में प्रधानार्चाय डा0 श्याम सिंह की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी का शपथ समारोह आयोजित किया गया जिस में राजकीय महाविधायल जय नगर के प्राचायो के अलावा मुख्य अतिथी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजल जयनगर राज कुमार तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला जयनगर के मुख्याध्यापक ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलवाने से पहले दीप प्रजव्वलित कर के इस समारोह का शुभारम्भ किया । इस के पश्चात नई कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज कुमार तथा प्रधानार्चाय डा0 श्याम सिंह ने छात्र छात्राओ को अनुशासन तथा उनके दायित्व के बारे में जानकारी दी तथा नई कार्यकारिणी को बधाई भी दी ।