नालागढ 18 नवंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में उत्तर प्रदेश से आ कर कारोबार के साथ अवैध कारोबार करने का एक और मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यो से आ कर यहां अवैध कारोबार करने वालो मे विरूघ्द कडी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है । इसी कडी के चलते गत दिवस यहां बरोटीवाला थाने के अन्तर्गत दसौरा माजरा में उत्तर प्रदेश के बदायुं निवासी बाबूराम पुत्र नौरंगी लाल को अपने किराना दुकान की आड में अवैध शराब के धन्धे को करते रंगे हाथो पकडने का दावा किया है ।
यहां पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा दसोरा माजरा में आरोपी राम बाबू पुत्र नौरगी लाल निवासी बदायुँ उ0प्र0 हाल पता बरोटीवाला तहसील बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश की किराना की दुकान से तालाशी के दौरान 08 बोतल व 50 पव्वे शराब देसी तथा 09 बोतलें व 22 अध्धे अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए । जिस पर पुलिस थाना बरोटीवाला में आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है और आगामी कार्यवाही जारी है।
इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि अवैध कारोबारियो के खिलाफ पुलिस आगे भी कार्यवाही करती रहेगी । उन्होने बताया कि औधोगिक नगरी में अवैध कारोबार करने वालो को बक्सा नही जाएगा ।











