विधानसभा अध्यक्ष के बद्दी के प्रवास पर उधोगो में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने तथा हिमाचलियो को रोजगार का मामला उठने की उम्मीद ।
सोलन ( नालागढ ) 19 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में कामगारो की समस्याओ को मध्य नजर रखते हुए कल सोमवार 20 नवम्बर को हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नालागढ उपमण्डल के बद्दी प्रवास पर आ रहे है ।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बद्दी स्थित होटल आम्र पाली में बीबीएन के कामगारो की समस्याओ पर सुनवाई करेगे । याद रहे कि औधोगिक नगरी बीबीएन में कई कम्पनियो में मजदूरो का शोषण किए जाने के समाचार मिलते ही रहते है ।
याद रहे कि औधोगिक नगरी से अचाानक उधोग बन्द करके जाने वाले उधोगपतियो के कारण यहां पर कार्यरत कामगारो को एक दम बेरोजगार होने जैसी समस्याओ का भी सामना करना पडता है । जिसके लिए सरकार द्वारा अभी तक मजदूरो के पक्ष में कोई नीति नही बनाई है । औधोगिक नगरी बीबीएन में मजदूर संगठनो के प्रतिनिधियो से बात करने पर पता चला है कि कल यहां के मजदूर सगठन उधोगो में 70 फीसदी हिमाचलियो को रोजगार दिए जाने के नियम को सख्ती से लागू करने का मामला उठाएगे ।
यहां के मजदूरो की मांग है कि उधोगो में ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए ,देखना है कि कल सोमवार को विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया यहां के कामगारो की समस्याओ के बारे में क्या फैसला सुनाते है ।











