नालागढ 20 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
बीबीएन में जहां दवा निर्माता कम्पनियो पर ड्रग विभाग की नजर रहती है उसी तरह यहां के मैडिकल स्टोरो पर भी विभाग समय समय पर कार्यवाही करता रहता है ।
मिली जानकारी के मुताबिक नालागढ के सैणी माजरा में एक मेडिकल स्टोर में हरे रंग के कैप्सूल पाए जाने पर ड्रग इन्सपैक्टर ने इस दवा को जब्त करके इस का सैम्पल लैबोरेटरी में चैक किया तो उसे प्रतिबिन्धत दवाई पाई गई जिस पर विभाग ने पुलिस में मामला दर्ज करवा कर आगे कार्यवाही शुरू कर दी है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि नालागढ थाना में ड्रग विभााग की शिकायत पर एन डी पी एस एक्ट में मामला दर्ज करवाया गया है जिसमें फरवरी में ड्रग विभाग द्वारा सैणी माजरा के एक मैडिकल स्टोर में दबिश दे कर खुली नीली व हरे कैप्सूल बरामद किए थे जिसे लैबोरेटरी में चैक करने पर विभाग ने इसे प्रतिबन्धित दवाई पाया है । इस पर पुलिस में तहरीर दी है जिस पर आगे कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।











