सोलन (परवाणू ) 20 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
सोलन जिले के परवाणू के टकसाल क्षेत्र में एक स्थानीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय धर्मवीर पुत्र गोपाल निवासी गांव पुरला डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक ने देर रात अपने घर पर ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली ए जब किसी ने युवक को फंदे पर लटका हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था।
डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा दिया ।











