नालागढ 21 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में बढते नशे के कारोबार को देखते हुए पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है इस अभियान के चलते नशा तस्करो के नाको चने चबा कर रख दिए है ।
यह जानकारी देते हुए आज यहां पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चिटृा और अन्य नशे की तस्करी के प्रति बीबीएन पुलिस की जिरो टालरेंस के चलते गत दिनो एन डी पी एस एक्ट के तहत 55 आरोपियो के खिलाफ 36 मामले दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है ।
प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान इन आरोपियो से 2ण्178 किलोग्राम अफीम 69ण्791 किलोग्राम गांजा 123ण्78ग्राम चिटृा तथा 40570 नशीली गोलियो व 9ण्36 किलोग्राम भुक्की को पकडने में कामयाबी हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस के लिए यहां विशेष टीमो का गठन किया गया है तथा इसके अतिरिक्त बीबीएन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की सहायता से भी नशा तस्करो पर नजर रखी जा रही है ।
पुलिस प्रवक्ता ने औधोगिक नगरी बीबीएन की जनता से भी अपील की है कि नशा माफिया के खिलाफ जीरो टाूलरेंस की नीति के चलते पुलिस का सहयोग करे और सांझी की गई जानकारी तथा व्यक्ति के पहचान को गुप्त रखा जाएगा ।











