नालागढ (रामशहर )12 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
सरकारी कालेज रामशहर में यूको बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न बीमा योजनाओ और इंटरनेट बैंकिग पर छात्रो को सम्बोधित किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस जानकारी को कालेज के बच्चो व प्राचार्यो के साथ सांझाा करने के लिए यूको बैंक के एन .जी .ओ .,मनीवाइज सेंटर फॉर फाईनेशियल लिटरेसी ,से सुश्री रेनू तथा रामशहर यूको बैंक विकास राठी ने इस बारे में राजकीय महा विधालय रामशहर का दौरा किया ।
उन्होने इस दौरान बच्चो को प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजन ,अटल पेंशन योजना , व प्रधान मन्त्री जीवन ज्येति बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई । उन्होने इन बीमा योजनाओ के लाभों पर ध्यान केन्द्रीत करते हुए छात्र छात्राओ को बीमा करवाने के लिए प्रेरित भी किया ।

इस मौके पर यूको बैंक की इंटरनेट बैंकिंग सेवाओ और यूको बैंक के इंटरनेट बैंकिंग ऐप के बारे में भी जानकारी दी । इस सत्र में करीब 51 विधार्थियो ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई । डा तनु कलसी और प्रो रीतू ने कार्यक्रम का संचालन किया ।











