/राजकीय स्नातक महाविधालय रामशहर में सडक सुरक्षा नियम थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित ।

राजकीय स्नातक महाविधालय रामशहर में सडक सुरक्षा नियम थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित ।

नालागढ (रामशहर ) 22 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो

राजकीय स्नातक महाविधालय रामशहर में आज रोड सेफटी क्लब द्वारा “सडक सुरक्षा नियम ” थीम पर पोटर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । यह जानकारी देते हुए कालेज स्टाफ ने बताया कि इस अवसर पर प्रो रीतू ने गतिविधियो का संचालन किया और इस कार्यक्रम में 10 विघार्थियो ने भाग लिया । छात्रो ने इस मौके पर रचनात्मक पोस्टर बना कर सडक दुर्घटनाओ और सुरक्ष प्रतीको पर अपने विचार उजागर किए । इस मौके पर कालेज की प्राचार्या डॉ सिमरन घिल्डियाल ने विधार्थियो की सराहना की और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया ।

इस मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक बोर्ड में प्रोफेसर सतविन्दर सिंह,प्रोफेसर संदीप कुमार और डाक्टर तनु कलसी प्रतियोगिता के निर्णायक रहे । और इस प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मोनिका ठाकुर ने प्रथम स्थान ग्रहण किया जबकि बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा बंदना कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । बीकॉम तृतीय वर्ष की मोनिका वर्मा ने इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया ।