शिमला 24 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
हिमाचल भाजपा के राकेश जम्वाल ने नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में विधायको को वोटिंग का अधिकार दिए जाने के सरकार के निर्णय को चुनाव को प्रभावित करवाने का निर्णय बताया है । मिली जानकारी के मुताबिक आज यहां भाजपा प्रवक्ता ने इसे लोक तन्त्र की हत्या बताया अैर कहा कि हिमाचल में आज से पहले ऐसा कभी नही हुआ कि चुनाव के दौरान किसी अधिसूचना को जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि जब नगर निगम के महापौर और उप महापौर के चुनावों की घोषणा हो चुकी है तो चुनाव प्रक्रिया के बीच में ऐसी अधिसूचना कैसे जारी हो सकती है। आज से पहले तो कभी ऐसा हुआ नहीं, उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना को जारी करने के पीछे कांग्रेस सरकार का डर भी साफ प्रतीत होता है और मंशा भी। डर इसलिए क्योंकि एक नगर निगम में उनको लगता है कि आपसी अंतरकलह के कारण वह हार का सामना कर सकते हैं और मंशा यह की चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करते हुए गलत रूप से अपने मेयर और डिप्टी मेयर का चयन करना चाहते हैं।










