जालसाजों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला (भा0पु0से0 ) के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट
नालागढ 24 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में बडे आदमियो के नाम पर ठगी करने का खेल काफी लम्बे समय से खेला जा रहा है । पिछली सरकार के दौरान कुछ नेताओ के नाम पर इस तरह की ठगी के मामले सामने आए थे जिनकी जांच चलने के बाद किसी निर्णय पर न पहुचने से ठगो के हौंसले पस्त नही हुए , यह दीगर बात रही कि वह सिलसिला बन्द हो गया था ।
हाल ही में इस तरह की साईबर क्राईम की दुनिया के इन अपराधियो ने पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक मोहित चावला (भा 0पु 0से 0)के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बना कर लोगो को फ्रेडज रिक्वेसट भेज कर उनके नाम से पैसो की मांग करने का नया मामला सामने आया । इन अपराधियो के हौंसलो की दाद देनी पडेगी कि आम आदमी को तो क्या बक्सेगे इन्होने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियो (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक )तक को अपना शिकार बना लिया ।
उधर इस बात के भी कायस लगाए जा रहे है कि युवा तेजतरार पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के नाम पर फेक फेसबुक एकाउण्ट बना कर उनके नाम से ठगी करने का षडयन्त्र कही उन्हे बदनाम करने के लिए खेला गया खेल न हो । अन्यथा फेस बुक के माध्यम से धन गवाही का मामला कुछ जम नही रहा है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए ,डी .एस. पी .बद्दी ,प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने इस बारे में अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साईबर सैल द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है । उन्होने आम जनता से भी अपील की है कि वह सावधान रहें और यदि मोहित चावला ( भा0पु0से ) के नाम से आपको कोई धन अदायगी सम्बन्धित संदेश या रिक्वेस्ट प्राप्त हो, तो तुरंत बद्दी पुलिस को रिपोर्ट करें ।
अब देखना यह है कि क्या अपराधी पुलिस की गिरफत में आते है अन्यथा नही ।











