/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी ने प्रभारी थाना बरोटीवाला समेत अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी ने प्रभारी थाना बरोटीवाला समेत अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के काम करने का तरीका ,डांट कर नही प्यार से लिया जाता है काम ।


नालागढ 28 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


बरोटीवाला पुलिस टीम द्वारा जो यहां के थाना प्रभारी के नंेतृत्व में जो सराहनीय कायो को अंजाम दिया जा रहा है वह बद्दी पुलिस के जिला प्रमुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला के काम करने के तरीके को श्रेय दिया जाए तो कहना अनुचित नही होगा ।

गत दिवस मोहित चावला,( भा. पु. से . )वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्दी ने अपने अधिकारियो के साथ प्रभारी थाना बरोटीवाला समेत सभी पुलिस कर्मियों को कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिस का प्रभाव आगे भी दिखने को मिलने लगा है । इस में दो राय नही कि बरोटीवाला पुलिस टीम ने गुमशुदा प्रवासी नन्हे मुन्ने को दो घण्टो में खोजने का सराहनीय कार्य किया था लेकिन इस बात के लिए अपने अधिकारियो से प्रशस्ति पत्र पाना उनके हौंसलो को ओर मजबूत करता है और ऐसा दिखने भी लगा है ।


गत दिवस ही बरोटीवाला पुलिस टीम ने यहां पंजाब के लुधियाना से आ कर चिट्टे का कारोबार करने वाले राहुल कुमार के कब्जे से 1.49 ग्राम चिटृा बरामद करने की सफलता हासिल की । इस बात की पुष्टि डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने करते हुए बताया कि आरोपी राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय राज कुमार निवासी लुधियाना पंजाब के कब्जे से चिटृा बरामद करके मामला पंजीकृत कर लिया है और आगे कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है ।

औधोगिक नगरी बीबीएन में दुसरे राज्यो से आ कर जहां लोग उधोगो में काम कर रहे है वही यहां आकर अपराधो को भी अंजाम देने वालो में बढौतरी हुई है लेकिन यहां के पुलिस प्रमुख ने आर्टिफिसिल इण्टैलिजैंस के प्रयोग के साथ साथ यहां तैनात अधिकारियो व कर्मचारियो के हौंसलो बुलंदी पर रख कर अपराधो में काफी नुकेल कसने में सफलता हासिल की है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ( आई.पी.एस. ) के इस तरह के कार्यो की सर्वत्र सराहना की जा रही है ।